सिर्फ एक call पर होगा, दिल्ली में labour card registration, मिलेगा लाखों का फायदा. labour card registration के लिए मजदूरों को अपने फोन से 1076 नंबर पर कॉल करना होगा।
नई दिल्ली. कोरोना के बाद हुए श्रमिको के पलायन के बाद न केवल एक बार फिर मजदूर दिल्ली् एनसीआर में लौट आए हैं. वहीं दिल्ली सरकार भी मजदूरों के लिए राहतें कर रही है. मजदूरों के लिए पहले से ही राजधानी में labour card के तहत आर्थिक सुविधा दी हुई है. अब हाल ही में दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और दौड़-भाग से बचते हुए घर बैठकर majdoor card बनवाने की सुविधा दी है.
Table of Contents
labour card registration
labour card बनवाने के लिए मजदूरों को बस अपने फोन से 1076 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा और सरकार की डोरस्टेप सर्विस के माध्यम से उनका labour card registration शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं एक हफ्ते के भीतर उनका कार्ड उनके घर पर भी पहुंच जाएगा।
ये पोस्ट भी पढ़े:- ZTE Axon 20 5G under display camera smartphone launched
हालांकि labour card सिर्फ निर्माण श्रमिक ही बनवा सकते हैं। इस श्रेणी में बेलदार, कुली, लेबर या मजदूर, राजमिस्त्री, मिस्त्री, टाइल्स एवं स्टोन फिटर, चूना पुताई या सफेदी करने वाले, मसाला बनाने वाले मजदूर, कंक्रीट मिक्सर, पेंटर, पीओपी श्रमिक, निर्माण स्थल पर कार्यरत चौकीदार, प्लंबर, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, फीटर, लोहार, माली, शटरिंग मिस्त्री एवं लेबर, पंप ऑपरेटर, बार बाइंडर, क्रेन ऑपरेटर आदि सभी आते हैं।

दिल्ली में श्रम विभाग देख रहे मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि सरकार की डोरस्टेप सर्विस के तहत काम कराना अब बहुत आसान है. सबसे पहले मजदूर को 1076 पर फोन करना होगा और अपना नाम, पता फोन नंबर दर्ज कराना होगा. जिसके बाद दिल्ली सरकार की ओर से तैनात सदस्य उस मजदूर के घर जाकर उससे सभी दस्तावेजों की कॉपी लेगा और उसका डाटा ऑनलाइन फॉर्म में भर देगा।
ये पोस्ट भी पढ़े :- likee app lauch corona live dashboard, मिलेगी कोरोना की पूरी जानकारी
इसके साथ ही मजदूर का फोटो भी अपलोड होगा.इस पूरी प्रक्रिया के बाद जैसे ही फॉर्म को स्वीकृति मिलेगी, मजदूर अपना लेबर कार्ड इंटरनेट से ले सकेगा या एक हफ्ते में लेबर कार्ड उसके घर पहुंच जाएगा. अब यह मजदूर दिल्ली सरकार के रजिस्टर्ड मजदूरों में शामिल हो जाएगा और इसे दिल्ली सरकार की ओर से तय किए गए सभी आर्थिक लाभों का फायदा मिल सकेगा।
मजदूर कार्ड से ये मिलते हैं फायदे
मजदूर कार्ड बनने के बाद एक मजदूर को तमाम आर्थिक फायदे मिलते हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि पुरुष मजदूर को अपनी या अपने बेटे की शादी लिए 35 हजार जबकि बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की मदद राशि सरकार की ओर से दी जाती है, वहीं महिला मजदूर को अपनी शादी के लिए भी 51 हजार रुपये की मदद मिलती है। हालांकि इस मदद के लिए कम से कम तीन साल तक मजदूर के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। वहीं दो बच्चे पैदा होने तक महिला मजदूर या पुरुष मजदूर की पत्नी को 30-30 हजार रुपये का मैटरनिटी लाभ मिलता है। labour card registration.
ये पोस्ट भी पढ़े:- realme mobile phone ने India में launch किया 5G smartphone अभी जाने
पांच दिन या उससे ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने पर 10 हजार रुपये तक की मेडिकल सहायता दी जाती है. दो बच्चों की फीस के लिए 500 से 10 हजार रुपये मासिक तक दिए जाते हैं. काम के दौरान कोई अपंगता होने पर तीन हजार रुपये महीने की पेंशन का लाभ मिलता है. स्थाई अपंगता होने पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलती है. वहीं जान गंवाने पर मजदूर के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है्।
हमारे ये आर्टिकल्स भी पढ़े

