Realme 6i First Impressions in Hindi, रियलमी 6आई में कितना दम? पहली नज़र में

Realme 6i First Impressions in Hindi:- इस पोस्ट में हमने रियलमी 6 आई के प्राइस, फीचर्स के बारे में बताया है। realme 6 price, and specifications in hindi.

Realme हाल के दिनों में भारतीय मार्केट में बेहद ही आक्रामक कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी ने अलग-अलग price sagment  में कई smartphone model /मॉडल लॉन्च किए हैं। realme narzo 10सीरीज़ और Realme C सीरीज़ को 12,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट के लिए लाया गया, जबकि Realme 6 सीरीज़ के फोन 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के प्राइस रेंज के हैं। दोनों सेगमेंट के बीच एक हिस्सा बचा हुआ है जिसके लिए Realme 6i को लाया गया है। फोन लॉन्च से पहले मुझे Realme 6i के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में यह स्मार्टफोन मुझे कुछ ऐसा लगा…  

Realme 6i First Impressions in Hindi

Realme 6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत और परफॉर्मेंस ने मुझे बेहद ही प्रभावित किया था। लेकिन इसका ‘वैल्यू फॉर मनी’ टैग ज्यादा लंबा नहीं टिका नहीं। क्योंकि जीएसटी दरें बदल जाने के बाद फोन की कीमतें बढ़ा दी गईं। अब कंपनी की नई पेशकश Realme 6i बहुत हद तक रियलमी 6 की पुरानी वाली कीमत की याद दिलाता है। रियलमी 6आई को रियलमी 6 (रिव्यू) का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न माना जा सकता है। दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं।

Realme 6 vs Realme 6i in hindi

रियलमी 6आई का डिज़ाइन रियलमी 6 से काफी मेल खाता है। दोनों फोन के फिजिकल डाइमेंशन एक जैसे हैं। लेकिन आप दोनों फोन के बीच कभी कंफ्यूज नहीं होंगे। Realme 6i सिर्फ सिंगल टोन फिनिश के साथ आता है जिसे लूनर व्हाइट और एक्लिप्स ब्लैक के नाम से जानते हैं। पिछले हिस्से पर कई स्ट्रीक्स हैं। लेकिन सही एंगल पर रोशनी के बाउंस होने पर ही ये विज़िबल होते हैं। मेरे पास एक्लिप्स ब्लैक यूनिट आया जिसपर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। Realme ने फ्रेम में मैट फिनिश का इस्तेमाल किया है जो हाथों में बढ़िया एहसास देता है। 

Realme 6i First Impressions in Hindi, रियलमी 6आई में कितना दम? पहली नज़र में

दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। मज़ेदार बात यह है कि सस्ते हैंडसेट में भी कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। एक मात्र यह फीचर रियलमी 6आई को भीड़ से अलग करता है। सेल्फी कैमरे को स्क्रीन में टॉप पर बायीं ओर जगह मिली है। इस पर कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।

Realme 6i में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। इनकी प्लेसमेंट में कोई दिक्कत नहीं है। एक हाथ से फोन इस्तेमाल करते वक्त भी इन तक पहुंच पाने में दिक्कत नहीं होती। फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी पोजीशन को लेकर कोई शिकायत नहीं है और यह बेहद ही तेज़ी से फोन को अनलॉक करता है। डिस्प्ले की साइज़ ऐसी है कि फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

 ये भी पढ़े:-Best Smartphone For Photography Under Rs 20000

सिम ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है, वॉल्यूम बटन के ठीक ऊपर। इसमें तीन स्लॉट हैं- दो नैनो सिम के लिए और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए। निचले हिस्से में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Realme 6i की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और इसमें रियलमी 6 की तरह 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, यह रियलमी 6 की तरह 30 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ नहीं आता है। आपको 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

पिछले हिस्से पर कैपसूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल है। जो रियलमी स्मार्टफोन की पहचान बन चुका है। यह सेटअप थोड़ा उभार वाला है, लेकिन किनारे पर मौज़ूद मेटल रिम से कैमरा लेंस की सेफ्टी बनी रहेगी। Realme 6i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 

realme mobile

Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर भी दिया गया है। यह बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है। Realme 6 की टेस्टिंग के दौरान मुझे इसकी परफॉर्मेंस पसंद आई थी। रियलमी 6आई में हीलियो जी90टी के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए। Realme ने इस फोन के शुरुआती वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये और टॉप मॉडल का दाम14,999 रुपये रखा है।

 ये भी पढ़े:- Nokia 5.1 plus price in India, specification & features 

Realme 6i आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI 1.0 के साथ आता है। हमारे रिव्यू यूनिट में कंपनी ने जून का सिक्योरिटी पैच दिया है। फोन में पहले से कई अनचाहे ऐप मौज़ूद थे। स्मार्टफोन के साथ बिताए थोड़े वक्त में मुझे कभी लैग का एहसास नहीं हुआ। लेकिन इस बारे में विस्तार से चर्चा रिव्यू के दौरान करेंगे।

मेरे विचार से Realme ने रियलमी 6आई को बिल्कुल सही वक्त पर मार्केट में उतारा है। यह बहुत हद तक Realme 6 जैसा है, जिसे एक खूबी माना जाएगा। स्पेसिफिकेशन थोड़े कमज़ोर हैं। लेकिन कीमत भी तो कम हुई है। प्रतीत होता है कि रियलमी 6आई उन लोगों को पसंद आएगा जो बजट में परफॉर्मेंस की तलाश करते हैं। 


हमारे ये आर्टिकल भी पढ़े:-

आज आपने क्या सीखा  

दोस्तों हमें उम्मीद है, कि हमारी इस पोस्ट से आपकी Realme 6i First Impressions in Hindi वाली सारी क्वेरीज solve हो गयी होगी। हम हमेशा कोशिश ,कि आपको सही और सटीक जानकारी मिले।

यदि आपने हमारे इस लेख को पूरा पढ़ा है, आपको इंटरनेट पर फिर से ये सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, कि Realme 6i First Impressions in Hindi आपकी इस पोस्ट से जुडी कोई भी query, सवाल या सुझाव है,तो आप हमे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। जल्दी ही आपके कमेंट का जवाब कोशिश करेंगे।

आपको हमारा ये लेख हेल्पफुल लगा है,तो इस दोस्तों के साथ में सभी सोशल मीडिया पर शेयर करे, जिससे कि उन्हें भी पता चले कि Realme 6i First Impressions in Hindi.

Leave a Reply

House of the Dragon’ Premiere: Welcome Back to Westeros Reliance Share Price | रिलायंस शेयर प्राइस, कम्पनी हुयी बर्बाद Independence day क्यों मनाते है ? जाने असली वजह!! 12GB रैम, 64MP कैमरा, 4830mAh बैटरी के साथ Vivo V25 Pro लॉन्‍च har ghar tiranga campaign में Registration कैसे करें ? जाने Har Ghar Tiranga:- घर- घर तिरंगा फ़हराने के साथ online रजिस्ट्रशन भी करे Raju Shrivastav ने किया था, ट्रक क्लीनर का काम, 50 रुपए से मिली राह raksha bandhan quotes in hindi and english Happy Raksha Bandhan 2022 shayari, sms and quotes raksha bandhan wishes for brother
%d bloggers like this: