Realme X7 Pro 5G में 6.55 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले वाले इस मोबाइल का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इस फोन को Black और Gradient कलर में लॉन्च किया गया है

Table of Contents
इस स्मार्टफोन में 8GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरे जैसी खासियत है…आइए जानते हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में…
realme x7 pro 5g specifications
रियलमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X7 Pro 5G लॉन्च हो गया है. काफी समय से खबरें आ रही थीं कि रियलमी X7 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro को पेश किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने Realme X7 प्रो 5G लॉन्च किया है. कंपनी ने फिलहाल इस प्रीमियम फोन को थाइलैंड में पेश किया है, जहां इसकी कीमत करीब 42 हज़ार रुपये रखी गई. इस स्मार्टफोन में 8GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरे जैसी खासियत हैं…
आइए जानते हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में…
Realme X7 Pro 5G में 6.55 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले वाले इस मोबाइल का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इस फोन को Black और Gradient कलर में लॉन्च किया गया है. इस फोन में 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज दी गई है. इस फोन को Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है.
ये भी पढ़ें-8 Battery Boosting Tips and Tricks, इन 8 आसान तरीकों से बैटरी लाइफ बढ़ेगी कई गुना
Realme x7 pro camera & battery
मिलेगा 64MP कैमरा और दमदार बैटरीRealme X7 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिनमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर मौजूद है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में AI कलर पोर्टेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-smartphone price drop | Lockdown ki वजह से इन smartphone की कीमत हुई कम जाने कितने में मिलेंगे ये फ़ोन
पावर के लिए रियलमी X7 प्रो में 4500 mAh की बैटरी लगी है, जो कि 65 वॉट Super Dart फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. मिली जानकारी के मुताबिक ये एक डुअल सिम फोन है. कहा जा रहा है कि रियलमी इस धांसू मोबाइल सीरीज भारतीय बाजार में ओप्पो, वीवो, वनप्लस और सैमसंग जैसे ब्रैंड के एंट्री लेवल प्रीमियम फोन को कड़ी टक्कर देगा.
हमारे ये आर्टिकल भी पढ़े:-
- Poco X3 Review in Hindi | पोको एक्स3 का रिव्यू
- whatsapp dp par full photo kaise lagaye
- किसी भी फोटो का बैकग्राउंड कैसे चेंज करें
- Google meet app है और कैसे यूज़ करते है।
आज आपने क्या जाना
दोस्तों मुझे उम्मीद है, कि आपको हमारी ये टेक न्यूज़ पसंद आयी होगी। यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो , तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ में शेयर करें।हम हमेशा कोशिश करते है, कि आपको सही और सटीक जानकारी मिले।


