computer output devices in Hindi notes:-computer output devices क्या है और उनके प्रकार। monitor (मॉनिटर ), प्रिंटर, स्पीकर, प्रोजेक्टर, sound कार्ड और हैडफ़ोन आउटपुट डिवाइस है।
यदि आप computer की दुनिया में नए है, या फिर आप कंप्यूटर से जुड़े किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है, तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। आज आप जानेंगे, कि computer output devices क्या होते है, और computer output devices कौन-कौन से होते है।
यदि आपने हमारे कंप्यूटर से जुड़े पिछला आर्टिकल नहीं पढ़ा है, तो जरूर पढ़े लिंक नीचे है :-

Table of Contents
कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस क्या होते है ? (what is computer output devices)
कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस ( computer output devices ), कंप्यूटर हार्डवेयर का एक भाग होते है, जो usb, hdmi पोर्ट्स के द्वारा कंप्यूटर cpu से जुड़े होते है। आउटपुट डिवाइस cpu के द्वारा प्रोसेस किये गए डाटा का आउटपुट दिखाने के / show करने के काम आते है।
उदाहरण के लिए आउटपुट की सॉफ्ट कॉपी दिखाने के लिए सबसे पॉपुलर डिवाइस मॉनिटर है, जिससे यूजर आउटपुट को स्क्रीन पर देख सकता है, और समझ सकता है।
types of computer output devices ( आउटपुट डिवाइस के प्रकार )
दोस्तों कंप्यूटर में प्रोसेस डाटा को show करने और कार्य के आधार पर बहुत प्रकार के output devices होते है। जिनके बारे में विस्तार से जानते है। computer devices 2 तरह के ,लेकिन आज हम आपको सिर्फ computer output devices के बारे में ही बताएँगे। तो जानते है। यदि अपनी कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के पढ़ा है, तो पहले उस उस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
computer output devices list (कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस की सूची )
कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस निम्न प्रकार के होते है :-
- मॉनिटर
- प्रिंटर
- प्रोजेक्टर
- साउंड कार्ड
- हैडफ़ोन
- स्पीकर
- प्लॉटर
अब हम सभी कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते है।
मॉनिटर (monitor)
monitor कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस में से सबसे पॉपुलर आउटपुट डिवाइस है। मॉनिटर के बिना कंप्यूटर पर काम कर पाना असंभव है। मॉनिटर एक tv की तरह होता है, जो visuals (चित्र ) को दिखाने का काम करता है।
monitor को visual display unit के नाम से भी जाना जाता है। मॉनिटर उनकी पीढ़ी और टेक्नोलॉजी के आधार पर बहुत प्रकार के होते है।
ये भी पढ़े:– MS-Office Shortcut Commands In Hindi
types of computer monitor (मॉनिटर के प्रकार )
- CRT monitor
- LCD monitor
- LED monitor
अब इन सभी मॉनीटर्स के बारे में विस्तार से जानते है।

CRT monitor (केथोड़ रे ट्यूब मॉनिटर )
CRT मॉनिटर एक बहुत पुराना और जो प्राचीन काल से चला आ रहा आउटपुट डिवाइस है। यह मॉनिटर टीवी का जैसा होता है, सीआरटी मॉनिटर एक कैथोड रे ट्यूब होती है, जो अलग-अलग पावर की इलेक्ट्रॉन बीम का उपयोग करके स्क्रीन के ऊपर पिक्चर बनाती है। मॉनिटर स्क्रीन का आकार विकर्ण रूप में इंच में मापा जाता है।
मॉनिटर का रेजोल्यूशन pixals में मापा जाता है, एक मॉनिटर कितने Pixals स्क्रीन पर होरिजेंटली और वर्टिकली प्रदर्शित कर सकता है, ये उसका रेजोल्यूशन कहलाता है। उदाहरण के लिए 800 * 600, 1024*768 आदि.
पिक्सेल बहुत ही छोटे डॉट से बने होते हैं , जिन्हें मिलाकर किसी भी इमेज को स्क्रीन पर डिस्प्ले किया जा सकता है, स्क्रीन पर डॉट्स के बीच की रिक्त जगह को डॉट बीच कहा जाता है, स्क्रीन में जितने डॉट बीच होंगे उस स्क्रीन पर पिक्चर की क्वालिटी को उसी प्रकार से प्रदर्शित किया जा सकता है।
ये भी पढ़े:– कंप्यूटर RAM होती है और ये कंप्यूटर में क्या काम आती है ?पूरी जानकारी
LCD monitor (एलसीडी मॉनिटर )
LCD मॉनिटर का जो स्ट्रक्चर बनाया गया था। वह बहुत ही माइक्रो पिक्चर से बनाया गया है, यह एक लाइट के द्वारा shape लेते हैं. एलसीडी लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले का उपयोग करता है। एलसीडी कई पतली layers से मिलकर बनती है जब प्रकाश इन परतो पर गुजरता है प्रकाश का ध्रुवीकरण होता है।
एक परत का ध्रुवीकरण जिसमें कि लंबे अनु होते हैं जिसको क्रिस्टल डिस्प्ले कहा जाता है कॉ पिक्सल लेवल पर नियंत्रित किया जा सकता है ,जिससे पिक्चर को हल्का या गहरा बनाया जा सकता है | एलईडी प्लाज्मा डिस्प्ले भी एक फ्लैट पैनल तकनीकी है |
LED monitor
एलईडी में फिल्म ट्रांजिस्टर उपयोग में लिया जाता है, एवं हर एक Pixal को नियंत्रित किया जाता है, इसलिए पिक्चर क्वालिटी व व्यूइंग एंगल बहुत बेहतर हुआ है। एलईडी मॉनिटर लाइट एमिटिंग डायोड यूज करते हैं, जो मॉनिटर में परफॉर्मेंस बूस्टर का काम करते हैं। एलईडी मॉनिटर मोड़ से एलईडी एलसीडी मॉनिटर है, जिनमें एलइडी बैकलाइट लगा हुआ है जो एलसीडी पैनल को रोशनी व शक्ति प्रदान करता है।
led monitor आज के टाइम में सबसे यूज़ किया जाने वाला मॉनिटर है।
प्रिंटर (printer )

प्रिंटर इंफॉर्मेशन को स्थाई पठनीय प्रारूप (परमानेंट रीडेबल फॉरमैट ) में प्रदान करता है जिसे हम हार्ड कॉपी करते आमतौर पर आउटपुट एक कागज पर छपा होता है , प्रिंटर आउटपुट की क्वालिटी डीपीआई यानी कि डॉट पर इंच में मापी जाती है। प्रिंटर को मोटे तौर पर impact और non impact printer में बांटा जाता है।
प्रोजेक्टर (projector )

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है, जो प्रेजेंटेशन देने के काम आता है। आपने टीवी में या मूवीज में देखा होगा, कि एक डिवाइस की मदद से दीवार पर लाइट डालके कंप्यूटर की स्क्रीन को दिखाया जाता है। उस डिवाइस को प्रोजेक्टर कहते है।
साउंड कार्ड (sound card )
Soundcard एक विस्तारक बोर्ड होता है, इसका प्रयोग sound को सम्पादित करने और output देने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर में गाने सुनने, फिल्म देखने या फिर गेम खेलने के लिए sound card उपयोग किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज कल साउंड क्राड़ motherboard में पहले से लगा हुआ आता है। साउंड कार्ड के बिना स्पीकर ध्वनि उत्पन नहीं कर सकता है। सभी साऊंड कार्ड midi को सपोर्ट करते है।
ये भी पढ़े:– एमपीएल की फुल फॉर्म क्या होती है?
हेडफोन

हैडफ़ोन आज के टाइम में साउंड को सुनने के लिए सबसे ज्यादा यूज़ किया जाने वाला आउटपुट डिवाइस है। इसका उपयोग ध्वनि को सही से सुनने के लिए किया जाता है।
स्पीकर (Speaker)

यह मल्टीमीडिया कंप्यूटर का एक हिस्सा है। स्पीकर एंपलीफायर का इस्तेमाल करते हैं, जो कम्पन के द्वारा ध्वनि का निर्माण करते हैं और ऑडियो उत्पादन करने का काम करते हैं। साउंड कार्ड और स्पीकर एक दूसरे होते है।
प्लॉटर (plotter )

प्लॉटर एक आउटपुट डिवाइस है। प्लॉटर का उपयोग इंजीनियरिंग की उच्च गुणवत्ता वाली कलाकृतियों बिल्डिंग प्लान, सर्किट डायग्राम आदि को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। यह प्रिंटर ग्राफिक एंड कलाकृतियों को इंकजेट की मदद सेप्रिंट करते हैं।
प्लॉटर के द्वारा chart , drawing, और graphs को प्रिंट किया जाता है। जो साइज में बहुत बड़े होते है। इसके द्वारा 3d प्रिंटिंग भी की जाती है। आज के टाइम बड़े बड़े 3d बैनर द्वारा बनाये जाते है।
computer output devices notes pdf download
इस आर्टिकल को pdf नोट्स के रूप में डाउनलोड करे, नीचे दिए गए बटन से पुरे नोट्स को डाउनलोड करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दोस्तों इस आर्टिकल या नोट को पढ़ने के बाद आपके मन में भी कई सवाल आ रहे होंगे। यदि आपके मन में भी सवाल है, तो कमेंट करे। हम अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल के जवाब दे रहे है।
output device क्या होते है ?
जो डिवाइस cpu के द्वारा प्रोसेस किये गए डाटा आउटपुट दिखाते है,आउटपुट डिवाइस कहलाते है।
आउटपुट डिवाइस क्यों जरूरी है ?
आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर में प्रोसेस होने वाले डाटा का आउटपुट दिखाते है, यदि आउटपुट डिवाइस नहीं होंगे,तो हमे ये पता नहीं लगेगा कि हमारे द्वारा इनपुट किया गया डाटा सही है या गलत। हम कंप्यूटर को यूज़ पाएंगे।
CRT की फुल फॉर्म क्या है ?
CRT की फुल फॉर्म cathod ray tube है।
LCD की फुल फॉर्म क्या है ?
LCD की फुल फॉर्म liquid crystal display है।
LED की फुल फॉर्म क्या है ?
LED की फुल फॉर्म Light-emitting diode है।
क्या प्लॉटर भी एक आउटपुट डिवाइस है ?
ज़ी हां, प्लॉटर भी एक आउटपुट डिवाइस है।
3d प्रिंटिंग के लिए किस आउटपुट डिवाइस का यूज़ किया जाता है ?
प्लॉटर का
प्रिंटर इनफार्मेशन को किस रूप में प्रदान करता है ?
प्रिंटर इनफार्मेशन को permanent readable format में प्रदान करता है।
sound card क्या काम आता है ?
sound card , ध्वनि उत्पन्न करने के काम आता है।
प्रिंटर आउटपुट की क्वालिटी किसमें मापी जाती है ?
प्रिंटर आउटपुट की क्वालिटी डीपीआई में मापी जाती है।
DPI की फुल फॉर्म क्या है।
DPI की फुल फॉर्म dot per inch है।
हमारे ये आर्टिकल जरूर पढ़े
- कंप्यूटर की विशेषताएं
- लैपटॉप में सॉफ्टवेयर कैसे इनस्टॉल करे?
- कंप्यूटर में फोटो को कैसे छुपाये
- मोबाइल में यूट्यूब को डेस्कटॉप वर्शन में कैसे चलाये
- मोबाइल में youtube creator studio app कैसे यूज़ करें
आज आपने क्या सीखा?
इस आर्टिकल में बस इतना ही आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो, तो आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर कर लीजिए और हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे।
दोस्तों हमें उम्मीद है, किहमारे इस आर्टिकल से आपकी computer output devices क्या है और इनपुट डिवाइस के प्रकार से जुडी सारी क्वेरीज solve हो गयी होगी। हम हमेशा कोशिश ,कि आपको सही और सटीक जानकारी मिले।
यदि आपने हमारे इस लेख को पूरा पढ़ा है, आपको इंटरनेट पर फिर से ये सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, कि computer output devices क्या है ? यदि आपकी इस पोस्ट से जुडी कोई भी query, सवाल या सुझाव है,तो आप हमे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। आपको ये नोट्स कैसे लगे , हमे कमेंट में बताये। हम जल्दी ही आपके कमेंट का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
आपको हमारा ये लेख हेल्पफुल लगा है, तो इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ में सभी सोशल मीडिया पर शेयर करे, जिससे कि जिनको नोट्स/ आर्टिकल की जरूरत है, उन्हें फायदा मिले।


